फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार के बीच जली होलिका, खूब गाया फाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को मनाई जाएगी। गुरुवार की शाम सात बजे मंत्रोच्चार के बीच जगह-जगह स्थापित होलिका जलाई गई। लोगों ने परिक्रमा कर होलिका में जौ का पौधा और तीसी डाला। साथ ही ढोलक, झाल पर धुन पर फाग गीत गाया गया। इसके पूर्व बाजार में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही। लोग वस्त्रों के साथ ही खाने आदि के सामान खरीदने में मशगूल नजर आए। जिले में 1478 जगहों पर होलिका स्थापित हुई थी, जिसमें से करीब दर्जन भर जगहों पर बुधवार को ही होलिका जला दी गई थी। चार राज्यों की सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने के लिए प्रशासन की ओर से थानावार मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है। साथ ही पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। दुद्धी: नगर के पंचदेव मंदिर परिसर से लोगों ने ढोलक और झाल की धुन पर फाग गीत गाया। लोग नाचते-गाते हुए काफी सांख्य में लोग मां काली मंदिर के पास होलिका स्थल पहुंचे, जहां शाम करीब सात बजे होलिका में आग लगाई गई। लोगों ने होलिका में लकड़ी, गोइठा, घी, जौ, गेहूं के पौधों को फसल आदि होलिका को अर्पण किया। होली शांतिपूर्वक मनाने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है। बीडीओ प्रवीणानंद स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में चक्रमण करते रहेंगे। ओबरा: होली पर बाजार में चाइनीज पिचकारियों की धूम है। अबीर-गुलाल एवं रंगों की बिक्री जोरों पर है। परंपरागत बिकने वाली पीतल एवं लोहे की पिचकारियां बाजार से लुप्त हो गई हैं। गुरुवार देर शाम शुभ मुहूर्त में होलिकाओं में आग लगने के साथ ओबरा पूरी तरह से होलियाना मूड में आ गया। होली का हुड़दंग होलिका जलने से पूर्व दोपहर से ही शुरू हो गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होलिका में अलग-अलग पंचांग के समयानुसार वैदिक मंत्रोचार के बीच आग लगाई गई। होलिका दहन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ ओबरा डॉ. केजी सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें