फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के खिलाफ लोटा थाली संग किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे के समीप शनिवार को प्रदेश सरकार व पेश किए गए बजट के खिलाफ लोटा थाली के साथ प्रदर्शन किया। बोले बजट में किसानों, व्यापारियों, नौजवानों के हित के लिए कोई ठोस प्राविधान नहीं किया गया है। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट निराशाजनक है। इसमें किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। युवाओं के लिए कोई कारगर योजना भी नहीं है जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। बजट से व्यापारियों को भी निराशा ही मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है। सपा नगर सचिब मनीष त्रिपाठी ने बजट को जन विरोधी करार दिया। कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ ठगी की जा रही है। जिसकी वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। सपा नेता मुन्ना कुशवाहा, चंदन केशरी, संतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मोहन भारती, साजिद, राजकुमारी, प्रभावती, सुशीला, राकेश भारती, मोती कोल, इरशाद, हरी प्रसाद, पार्वती, सोना व फुलकुमारी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें