फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन कर जिला बनाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और मुख्य द्वार पर पहुंचकर सभा की। इसमें राजनेताओं पर दुद्धी को जिला बनाने के मामले में जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। चेताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन चलता रहेगा। सभा में बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सोनभद्र यूपी का सबसे बड़ा जिला है। विंध्याचल मंडल के तीन नक्सल प्रभावित जिलों में से एक है। सोन नदी के दक्षिण का क्षेत्र अभी भी विकास से अछूता है, क्योंकि तहसील दुद्धी के पूर्वी-पश्चिम एवं दक्षिणी सीमा पर स्थित गांवों से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 150 किमी है। इससे जिला प्रशासन तक जनता की पहुंच आसान नहीं होती है। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सर्वाधिक राजस्व देने वाले नक्सल प्रभावित, आदिवासी बाहुल्य, अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलाने के लिए दुद्धी को जिला बनाने की जरूरत है। इसको लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जिला बनाने की मांग िकि। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमचंद यादव, रामपाल जौहरी, कुलभूषण, शन्नो बानो, रामदुलारे, संतोष कुमार, आईजेड खां, पवन दुबे, आशीष गुप्ता, हरनाम सिंह, मनोज मिश्रा, वरुणोदय जौहरी, मनोज तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें