सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज मो. अरशद खां को लाइन हाजिर कर दिया। शक्तिनगर थाने में एसआई रहे श्रीप्रकाश सिंह को राबट्सगंज की कमान सौंपी गई है। शुक्रवार की देर रात राबर्ट्सगंज के मेन चौक के समीप चौकी इंचार्ज रहे मो. अरशद खां ने एक बाइक पर बैठकर जा रहे तीन युवकों को रोका। इसको लेकर युवकों और चौकी इंचार्ज में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद चौकी इंचार्ज युवकों को कोतवाली ले गए। हालांकि कुछ देर बाद युवकों को छोड़ दिया गया। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि शिकायत मिली थी कि युवकों से चौकी इंचार्ज ने बदसूलकी की थी, इसलिए लाइन हाजिर कर प्रकरण की जांच सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय को सौंपी गई है।