सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रांकी किड्स प्ले स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य, संगीत, नाटक, चुटकुला, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा क्रिसमस डे पर केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। प्रतिभागी बच्चों को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षक कच्चे घड़े के समान निखार कर देश के उच्च शिखर तक पहुंचाने का काम करते हैं। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौकने पर नपा के पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, हाकिमचंद्र, प्रबंधक सरिता जायसवाल, शिवानी यादव, प्रकाश केशरी आदि मौजूद रहे।