फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी बेबी शो में शामिल हुए 56 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दुद्धी ब्लॉक के झारोकलां गांव में गुरुवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं एवं बच्चों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं पोषण, टीकाकरण एवं बच्चों के रखरखाव के प्रति जागरुक करना था। कार्यक्रम में शून्य से एक, एक से तीन एवं तीन से पांच वर्ष के कुल 56 बच्चों ने तीन श्रेणियों में अपनी माताओं के साथ भाग लिया। हिंडाल्को के ग्रामीण चिकित्सा सेवा के डॉ. डीपी सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का समय से टीकाकरण, साफ-सफाई एवं खान-पान पर ध्यान देना अत्यंत जरूरी है, तभी बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव है। डॉ. सक्सेना ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निर्णायक के दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों के लिए बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के उप प्रबंधक अनुनय कुमार, ग्रामीण कार्यकर्ता विश्वनाथ एवं लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें