सोनभद्र। चुर्क रोड स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अशोक उपाध्याय रहे। 100 मीटर, 400 मीटर रिले रेस, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर रिले रेस में हरीश, आयुष एवं विवेक को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला । 400 मीटर रिले रेस में अरविंदो सदन को प्रथम, दयानंद सदन को द्वितीय एवं विवेकानंद सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ।प्रधानाचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजावरोहण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान आशुतोष शरण राय, डॉ बालगोविंद, राजकुमार गुप्ता, पूनम, सुनीता आदि मौजूद रहीं।