फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों का कराएं त्वरित निस्तारण, न हो लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लगभग एक महीने बाद निकाय चुनाव खत्म की अधिसूचना समाप्त होने पर मंगलवार को पहला तहसील दिवस लगाया गया। इसमें फरियादियों की संख्या कम रही। तीनों तहसीलों में महज 134 फरियादी पहुंचे, जिसमें से 21 लोगों के समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया। मुख्य तहसील दिवस में सीडीओ रामाश्रय ने लंबित समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सदर विशाल यादव ने की। यहां कुल 41 शिकायती पत्र आए। इसमें से पांच समस्याएं मौके पर निस्तारित कर दी गईं जबकि चार टीमें गठित कर क्षेत्र में भेजी गईं। वहां भी चार मामले निबटाएं गए। इस तरह यहां कुल नौ शिकायती पत्र निस्तारित किये गए। यहां तहसीलदार नंदलाल सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, पवन सिंह, सीओ विवेकानंद तिवारी मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य तहसील दिवस दुद्धी में सीडीओ ने प्रभारी डीएम के रूप में लोगों की समस्या सुनी। यहां कुल 61 शिकायती पत्र पड़े, जिसमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ ने निर्देश दिया कि शेष शिकायती पत्रों का निस्तारण निश्चित समयावधि में कराएं निपटाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। इस मौके पर एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, डीडीओ सुनील श्रीवास्तव, डीएसओ राकेश तिवारी, बीएसए गोरखनाथ पटेल, एसडीएम भानु प्रताप सिंह, सीओ रामलाल, बीडीओ प्रवीणानंद, नायब तहसीलदार कैलाश यादव मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने लोगों की समस्या सुनी। यहां कुल 32 शिकायती पत्र पड़े, जिसमें से चार मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ज्यादातर विवाद राजस्व संबंधी रहे। यहां एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार केडी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, सीएचसी अधीक्षक गुरु प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें