फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की वसूली की जांच को टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत की चेक पोस्टों पर हो रही वसूली को लेकर जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने सख्ती अपनाई हैै। उन्होंने बैरियरों की जांच के लिए दो एडीएम और तीन एसडीएम की टीम गठित की है। वसूली, पर्चियों की जांच की अधिकारियों से अविलंब रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से डीएम को शिकायत मिल थी कि नियमों को ताक पर रख कर जिले में कई स्थानों पर जिला पंचायत की वसूली की जा रही है। निर्धारित स्थानों के बजाय अन्यत्र मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है। वसूली का विरोध करने पर वसूली करने वाले लोग ट्रक समेत अन्य चालकों के साथ मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। वसूली करने वालों के कृत्य से लोग परेशान हो गए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, न्यायिक एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव, राजकुमार सिंह और अशोक यादव की टीम गठित की है। जांच अधिकारियों को नियमानुसार वसूली निर्धारित स्थानों पर जो रेट निर्धारित वहीं की जा रही है या अधिक वसूला जा रहा है। निर्धारित स्थानों पर रेट बोर्ड लगाया गया है या नहीं। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि जांच अधिकारियों को अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जांच में अगर शिकायत सही निकली तो संबंधित ठेकेदार और वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध वसूली किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।

जिले में बग्घानाला में एक, बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में छह, सुकृत, ककरी, बीना, तेलगुड़वा में एक-एक चेकपोस्ट हैं। बालू लदे दस चक्का ट्रक से दो सौ, छह चक्का से डेढ़ सौ और ट्रैक्टर से 50 रुपये लेने का नियम है, लेकिन इसके अलावा भी अवैध तरीके से वसूली की जाती है। जिससे कई बार ट्रक चालकों से चेकपोस्ट पर कई बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें