फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। शारदा मंदिर से बग्घानालाप तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे नाराज महिला सुरक्षा एवं जनसेवा के पदाधिकारियों ने शारदा मंदिर से बग्घानाला मार्ग की दुर्दशा को लेकर सांकेतिक चक्काजाम किया। अध्यक्ष सावित्री देवी ने कहा कि सभी प्रतिनिधि व उच्च अधिकारी समेत जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है, लेकिन खस्ताहाल सड़कों को बनवाने तक की पहल नहीं की जाती है। आये दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं इन सड़कों में बने गड्ढों के कारण हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का जो दावा किया था वह खोखला साबित हुआ। मौके पर पहुंचे ओबरा थानाध्यक्ष अंजनी मिश्रा ने एसडीएम से वार्ता कर दो माह में सड़क बनवाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, मनीष विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, अंगद, जय प्रकाश, विकास अग्रहरि, अभिषेक सोनी, अब्दुल हमीद, राजू सिंह, आशीष पाठक, अखिलेश यादव, सत्येंद्र, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें