फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडांक्ष ग्राम समूह पेयजल योजना की होगी तकनीकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए चीनी उद्योग गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने गुरुवार को सदर तहसील और धंधरौल-राबर्ट्सगंज पेयजल योजना का जायजा लिया। फसली कागजात की स्थिति जानने के लिए रिकार्डों की जांच की। तहसील परिसर की साफ-सफाई और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि राजस्व कार्यों को राजस्व संहिता के मुताबिक काम करते हुए रिकार्ड को दुरुस्त करने के साथ ही काश्तकारों को कंप्यूटराइज्ड खतौनियां मुहैया कराई जाए। अफसरों को सहेजते हुए कहा कि आगामी बैठक के पहले दिए गये दिशा निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित करें। जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए राजस्व वादों का भी समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। इस दौरान सोनभद्र बार एसासिएशन के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय ने अतिक्रमण हटाने, अधूरे सड़क के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने और तहसील परिसर के जीर्णशीर्ण हो चुके गेट की मरम्मत कराने के लिए मांगपत्र सौंपा। इसके बाद प्रमुख सचिव ने राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल योजना के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट/पेयजल शुद्धीकरण संयंत्र निरीक्षण किया। डीएम पीके उपाध्याय को कहा कि पेयजल योजना को समय से पूरा कराने के लिए पार्ट सीपीएम के मुताबिक कार्य कराना होगा, लिहाजा पार्ट सीपीएम का कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूरा कर लिया जाए। उधर विकास भवन में प्रमुख सचिव के निरीक्षण को लेकर विकास भवन के अफसर सतर्क रहे मगर प्रमुख सचिव नहीं पहुंचे। दोपहर दो बजे के बाद प्रमुख सचिव वापस लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें