फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास नगर के लोगों ने सड़क-नाली के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास नगर कॉलोनी के रहवासियों ने गुरुवार को सड़क पर कूड़ा के ढेर होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि शीघ्र सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विकास नगर कॉलोनी में प्रेम जायसवाल के घर से श्याम सुंदर के घर तक सड़क और नाली नहीं बनी है। कॉलोनी के लोगों ने सड़क और नाली निर्माण कराए जाने की मांग की थी। नगर पालिका के जेई ने कहा कि सड़क की गहराई लगभग आठ फीट है, कूड़ा से पाटने के बाद मिट्टी और मोरंग डालकर सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। कूड़े से सड़क की गहराई को पाट दिया गया, लेकिन मिट्टी और मोरंग डालकर सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे सत्यनारायण यादव, देवांती देवी, लवकुश, सूरज एवं चंद्रमुनेश्वर के घरों का पानी निकलना बंद हो गया है। श्याम सुंदर, अरविंद जैसवार और विनय मौर्य ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने सड़क और नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, किंतु कूड़ा फेंक कर छोड़ दिया गया। अरुण प्रताप सिंह, चंद्रमुनेश्वर और अनिल सिंह ने कहा कि कूड़ा सड़क पर डाले जाने से बारिश के दिनों में आ रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। ऋषि जायसवाल, आकाश मिश्रा, अमित सिंह, लवकुश, सूरज, अमरेश पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें