फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झारखंड जा रहे 31 गोवंश बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। मध्य प्रदेश से गोवध के लिए झारखंड ले जा रहे 31 पशुओं को ग्रामीणों ने बभनी थानान्तर्गत शीशटोला गांव के पास शनिवार की भोर में पकड़ लिया। सभी पशुओं को पैदल ही झारखंड ले जाया जा रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस तस्करों की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी तस्कर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोग शनिवार की भोर में पैदल पशुओं को ले जाते हुए देखे गए। इस पर ग्रामीणों ने उनसे पूछा कि वे कहां से पशुओं को ला रहे हैं , इस पर तस्कर कुछ बताने के बजाय फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सभी पशुओं को झारखंड वध के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन से चार की संख्या में तस्कर थे, इसमें एक-दो को ग्रामीण पहचानते भी हैं। इसके आधार पर बभनी थाने की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सब इंस्पेक्टर मो.मेराज खान का कहना है कि बरामद पशुओं का मेडिकल परीक्षण कराकर ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की जांच पड़ताल जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही तस्कर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें