प्रदेश स्तरीय सब जूनियर व सीनियर प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को हुआ। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। उनके प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय टीम का चयन किया गया। यह खिलाड़ी मंडलीय चयन में हिस्सा लेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 6 से 10 जनवरी और सीनियर महिला/पुरुष प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित होगी। इससे पूर्व मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग के लिए सोनभद्र से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी 2 जनवरी और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी 5 जनवरी को मिर्जापुर में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। सब जूनियर बालिका वर्ग में कृतिका, सोनम, चांदनी, शिखा, दिव्या, निधि, आरती, प्रीति, सुमन व एंजल का चयन किया गया है। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में हार्दिक, शुभम, अभिषेक, कृष्णा, रमाशंकर, अमन यादव, सतीश, रोहित यादव व दिव्यांशु यादव शामिल हैं। सीनियर पुरुष वर्ग में अनंत, विकास यादव, गणेश, कुशाग्र, आकाश यादव, चंदन मौर्य, सूरज यादव, मुकेश व रोहित का चयन हुआ है, जबकि सीनियर महिला वर्ग में गायत्री चौहान, श्रेया कुमारी व अमीश यादव चयनित हुई हैं। चयन प्रक्रिया में निर्णायक की भूमिका विनोद कुमार यादव, सुनील यादव, सुभाष, जगदीश रावत, शिवांश सिंह, ओमवीर, आदर्श व नितिन द्विवेदी ने निभाई।