फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 बेड का मधुपुर कोविड केयर सेंटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक हो जाने के बाद फिलहाल मधुपुर कोविड केयर सेंटर बंद कर दिया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए पूर्व में मधुपुर स्थित अस्पताल को 30 बेड के कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किया गया था। जब जिले में कम संक्रमित मरीज मिल रहे थे तो उन्हें यहीं लाकर भर्ती कराया जा रहा था। जब मरीजों की संख्या एकबारगी बढ़ने लगी तो जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल परिसर में ही 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड के अलावा लेबल -1 व लेबल -2 श्रेणी के कुल 400 बेड के कोविड केयर सेंटर तैयार रखने की रणनीति तय की।
विज्ञापन

इसके अलावा संक्रमित पुलिस कर्मियों को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने 65 बेड के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसी तरह से संक्रमित मिले बंदियों के इलाज के लिए गुरमा स्थित जिला कारागार में भी 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल परिसर में अलग अलग-अलग श्रेणी के बने कोविड केयर सेंटरों 50 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा जिला कारागार परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में तीन संक्रमित बंदियों का इलाज चल रहा है। इसी तरह से संक्रमित मिले 54 पुलिस कर्मियों का इलाज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। इनके अलावा 41 संक्रमित लोग होम क्वारंटीन हैं।
अब तक जिले में 344 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 196 स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें भी 117 मरीज तो एक ही दिन बीते बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अन्य 148 मरीजों का अलग-अलग जगहों पर उपचार चल रहा है। सीएमओ डा. एसके उपाध्याय का कहना है कि फिलहाल मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर बंद कर दिया गया है। अभी जो भी संक्रमित मरीज मिलेंगे, उन्हें जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें