फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 284 फरियादी पहुंचे, 39 को ही मिला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चारों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में समस्या लेकर कुल 284 फरियादी पहुंचे। इसमें से सिर्फ 39 फरियादियों को ही समस्या का समाधान मिला।
विज्ञापन

शेष 245 मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किए जाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। डीएम बीएन सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में रॉबर्ट्सगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई।
डीएम ने कहा कि अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें। सभी कार्यालयाध्यक्षों को जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि यदि कोई अधिकारी समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम-एसपी के साथ एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ शेषनाथ चौहान आदि ने 133 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 17 मामले निस्तारित किए।
टीम को क्षेत्र में भेजकर चार प्रकरणों को निस्तारित किया गया। इस प्रकार 21 मामले निस्तारित हुए। शेष 112 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
ओबरा तहसील में सीडीओ जागृति अवस्थी ने जनता की समस्याओं को सुना। यहां उपस्थित एसडीएम विवेक कुमार सिंह, एएसपी कालू सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार की मौजूदगी में कुल 55 शिकायतें आईं। इसमें छह मामले मौके पर और तीन मामले टीम मौके पर भेजकर निस्तारित किया गया।
घोरावल तहसील में एसडीएम राजेश सिंह की अध्यक्षता जनसुनवाई की गई। तहसीलदार नटवर सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, सीओ की देखरेख में 59 प्रार्थना पत्र मिले। इसमें से पांच मामले मौके पर निस्तारित किए गए। एक मामला टीम मौके पर भेजकर किया गया।
दुद्धी तहसील में तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार और सीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। मौके पर कुल 37 शिकायतें मिली। सुनवाई करते हुए मौके पर ही दो मामले निस्तारित किए गये और मामला टीम भेजकर निस्तारित कराया गया। इस प्रकार कुल तीन प्रकरणों को निस्तारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें