फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update Sonbhadra: आठ महिलाओं समेत 28 और की रिपोर्ट पॉजिटिव, 39 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
मधुपुर बाजार में कोरोना मरीज मिलने पर बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को भी आठ महिलाओं समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या बढ़कर 1154 हो गई है। इनके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 39 मरीज इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ होकर घरों को लौटे। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि कोरोना पाजिटिव मिले लोगों में से इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या अब 882 हो गई है। मंगलवार को पा जिटिव मिले 28 लोगों के साथ ही जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 259 हो गई।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल में लेने में जुटीं रहीं। मंगलवार को 1151 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 908 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 28 पाजिटिव और 880 निगेटिव मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 37344 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 36230 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1154 पाजिटिव व 35076 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इनमें से 908 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आई। जिसमें 28 पाजिटिव व 880 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि अब तक संक्रमित मिले लोगों में से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो लोगों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर और अन्य 11 मरीजों की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। मंगलवार को पाजिटिव मिले 28 मरीजों के साथ ही जिले में एक्टिव मामले 259 हो गए हैं। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें