फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगी जिले की 27 साधन सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की 27 साधन सहकारी समितियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। सहकार से समृद्धि योजना के तहत पहले चरण में 17 समितियों पर सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण में 10 और समितियों का चयन कर काम शुरू कराने की तैयारी है। इससे समितियों को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने के साथ कामकाज में सहूलियत होगी। योजना के तहत चयनित प्रत्येक समिति पर दो किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके साथ बैटरी भी स्थापित की जाएगी, ताकि दिन के साथ रात में भी बिजली उपलब्ध रहे। इससे बिजली कटौती के दौरान समितियों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा। सहकारिता विभाग की योजना जिले की सभी 62 साधन सहकारी समितियों को चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा से जोड़ने की है। दूसरे चरण में दुद्धी ब्लॉक की विंढमगंज साधन सहकारी समिति, बभनी ब्लॉक की बभनी, चैनपुर, चकचपकी और खोतोमहुआ, म्योरपुर ब्लॉक की आरंगपानी, किरबिल, म्योरपुर और सागोबांध तथा घोरावल ब्लॉक की लोहाड़ी समिति का चयन किया गया है। इन समितियों के भवनों की मजबूती का आकलन करने के बाद सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पहले चरण में चोपन ब्लॉक की जुगैल, कुरछा, दुरावल खुर्द, मुसहां और मुर्धवा, घोरावल ब्लॉक की बकौली, ओबराडीह, शाहगंज और बिसरेखी, राबर्ट्सगंज ब्लॉक की बटबंतरा और गयारतवल, चतरा ब्लॉक की शिवपुर और पकरी तथा नगवां ब्लॉक की खलियारी और वैनी साधन सहकारी समितियों का चयन किया गया था। इसके अलावा रामगढ़ और ससनई की समितियां भी शामिल थीं। इन सभी 17 समितियों पर सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें