दुद्धी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में रविवार को रोजगार मेले में 263 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर रोजगार मेला आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड और सांसद पकौड़ी लाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर मेला लगाकर बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर रोजगार मेला ज्यादा दूरी होती थी। ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो पाएंगे। मेले में कुल 414 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 20 निजी कंपनियों ने साक्षात्कार लिए, इसमें कुल 263 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, मनोज सिंह बबलू सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य स्टाॅफ उपस्थित रहे।
विश्वनाथ माहौर।
विश्वनाथ माहौर।