सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान सात महिलाओं समेत 26 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4827 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 17 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए।
अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4595 हो गई है। शुक्रवार को 26 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक्टिव मामले 161 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की है। उधर, चिकित्सकों की टीमें शुक्रवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शुक्रवार को 1969 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा शुक्रवार को 1986 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 26 पाजिटिव और 1960 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 222657 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 221129 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4827 पाजिटिव और 216302 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 71 की मौत हो चुकी है। इसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 48 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।