जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पेयजल, साफ-सफाई, पथ प्रकाश से संबंधित 26 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां कुल दो शिकायतें आई गईं। इनके अलावा नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबरा में 3, रेणुकूट में 5, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1, अनपरा में 3 सहित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अवर अभियंता राजकुमार, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।