रोजगार मेला में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते कंपनी के प्रतिनिधि। स्रोत विभाग
सोनभद्र। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से शुक्रवार को रघुवीर राम प्राइवेट आईटीआई कॉलेज के परिसर पसहीं खुर्द हिन्दुआरी में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 अभ्यर्थी शामिल हुए। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 25 कंपनियों ने हिस्सा लेकर युवाओं का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार के आधर पर 56 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले में प्रमुख रूप से हिंडाल्को इण्डस्ट्रीज से संबद्ध विजन इंडिया, महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट सर्विस वाराणसी, कृष्पा मारूति लिमिटेड, यूनिवर्सल कम्पनी, ओमकार डाईज प्राइवेट लिमिटेड पुणे, सोलेरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, वज्र एलईडी सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड तथा कैस्पर माइक्रो क्रेडिट सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। मेले में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, इसमें 56 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, कॉलेज की प्रबंधक पूजा पांडेय, प्रधानाचार्य अजीत पांडेय, सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानंद, रोजगार मेला प्रभारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेंद्र प्रजापति, मनोज आदि उपस्थित रहे।