फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डाक कर्मचारी के घर से 25 बल्ली खैर की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बभनी वन रेंज के डूब क्षेत्र सुंदरी गांव के समीप डाकघर कर्मचारी के घर से खैर की लकड़ी की 25 बल्लियां बरामद हुई। यह लकड़ी भूसा के बीच छिपाकर रखी गई थी। लकड़ी को ट्रैक्टर से लाकर रेंज परिसर में सीज कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुंदरी गांव में दबिश दी। यहां एक मकान से 25 बल्ली खैर की लकड़ी बरामद हुई। वनकर्मियों की मुताबिक डाक विभाग के एक कर्मचारी का है। हालांकि मौके पर गृहस्वामी नहीं मिला। टीम ने लकड़ियों को ट्रैक्टर पर रखकर वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। यहां लिखापढ़ी के बाद उसे सीज कर दिया गया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा, डिप्टी रेंजर अभिषेक चंद्र गुप्ता, ऋषिकेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें