फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला फुटबाल के फाइनल में पहुंची अनपरा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में चल रहे जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को पहलासेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें अनपरा की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अनपरा और तियरा स्टेडियम सोनभद्र के बीच सेमीफाइनल खेला गया। मुख्य अतिथि कमलेश खांबे व विशिष्ट अतिथि हाजी नूरुद्दीन खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को प्रारंभ कराया। मैच के पहले हाफ में अनपरा के राहुल यादव ने पहला गोल एवं दूसरा गोल निर्भय यादव ने किया। दूसरे हाफ में तियरा की ओर से पेनाल्टी शूट में एक गोल सोनू ने किया। इस प्रकार अनपरा ने तियरा स्टेडियम सोनभद्र को 2-1 गोल से पराजित प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैच रविवार को आंबेडकर क्लब ओबरा और चोपन के बीच खेला जाएगा। मैच में रेफरी अरविंद यादव, लाइंस मैन सुजीत कुमार, जी शेखर एवं फोर्थ रेफरी मुकेश तिवारी रहे। इस मौके पर जिला फुटबॉल सोनभद्र के सचिव अहमद खान (नूर), जय शंकर भारद्वाज, कामेश्वर सिंह, जियाउद्दीन, मुजफ्फर अली, कलीम खान, सलमान, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें