सोनभद्र। फरवरी माह से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें से 20 परीक्षा केंद्रों को संवेदशील एवं तीन परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील की रूप में चिह्नित किया गया है। डीआईओएस ने पुलिस प्रशासन को संवेदनशील केंद्रों की सूची मुहैया करा दी है। ताकि संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम हो सकें।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 मेें होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे परीक्षा केेंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है जहां पर परीक्षा के दौरान व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। वहीं पूर्व में जिन केंद्रों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है उन्हें अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है। परीक्षा केंद्र हरिश्चंद्र इंटर कालेज गौरा सिंहा, पेरियार रा.रा.बा.इं.का. रामगढ़ को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा है। वहीं अवध नारायण तिवारी उ.मा.वि. घुवास घोरावल, सोनांचल इं.का. घोरावल, ईश्वर प्रसाद इं.का. घुवास घोरावल, आदिवासी इं.का. सिलथम, श्रीनाथ पारस इं.का. बिरधी, जनता इं.का. परासी, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इं.का. मधुपुर, महात्मा गौतम बुद्ध इं.का. पापी, राजकीय इं.का. कोन, भारतीय इं.का. विण्ढमगंज, शिवम इं.का. महुली, डॉ. अंबेडकर इं.का. रजमिलान जरहा, छत्रपति शाहू उ.मा.वि. कम्हरिया वैनी नगवां, दक्षिणांचल ग्रामो.इं.का. बभनी, गुरूकुल विद्या मंदिर इं.का. जरहा, विड़ला विद्या मंदिर इं.का. म्योरपुर, रामनरेश राम इं.का. अमोखर, रामरथी सिंह इं.का. कुसीडौर, कल्पना विकास बा.इं.का. बघाड़ू अमवार और संगम इं.का. रामगढ़ को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राम शरण द्विवेदी ने बताया संवेदनशील केंद्रों की सूची पुलिस प्रशासन को भेज दी गई है।