फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बैंक खाते में नंबर बदलकर यूपीआई से निकाल लिए साढ़े 22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थानाक्षेत्र की महिला ने एक युवक पर बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर यूपीआई माध्यम से धोखे से 22.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अनपरा बाजार के नूरिया मोहल्ला निवासी मंदीप कौर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। बैंक का पासबुक व एटीएम कार्ड अपने आलमारी में रखकर वह 30 सितंबर 2016 को यूएई चली गई थी। उसी मकान में जैनुअल आब्दीन रहते हैं।
उसने आलमारी से बैंक का पासबुक और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। बैंक में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाकर यूपीआई के माध्यम से 22.50 लाख रुपये निकाल लिए। वापस आने पर खाता देखा तो उसमें पैसा नहीं था।
विज्ञापन

पूछताछ की तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। थाने में सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें