फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली में खुलेंगे सीएनजी के 22 नए स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल के वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर हैं। सोनभद्र के साथ ही चंदौली और मिर्जापुर में अलग-अलग 22 स्थानों पर सीएनजी के नए स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे तीनों जनपद के लोगों को आसपास में ही सीएनजी उपलब्ध हो सकेगी। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र में हर घर पाइप लाइन के जरिये गैस पहुंचाने के काम में जुटी गेल गैस लिमिटेड की तरफ से नए सीएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गेल गैस लिमिटेड पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की तरफ से अधिकृत विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में सिटी गैस वितरण नेटवर्क के विकास में लगा हुआ है। परिवहन क्षेत्र के लिए पर्यावरण अनुकूल और किफायती प्राकृतिक गैस (सीएनजी) को बढ़ावा देने के लिए गेल गैस लिमिटेड की तरफ से सोनभद्र के साथ ही मिर्जापुर व चंदौली में कुल 22 स्थानों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित करने जा रही है। इसमें सोनभद्र में छह तथा चंदौली और मिर्जापुर में आठ-आठ स्थानों सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे। डीलर स्वामित्व वाले डीलर संचालित (डीओडीओ) मॉडल पर सीएनजी स्टेशन विकसित किया जाएगा। इसी तरह चंदौली और मिर्जापुर में आठ-आठ स्थानों पर सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी है। इसकी कवायद चल रही है। इससे लोगों को सुविधा होगी।
पाइप लाइन बिछाने की भी योजना
तीनों जनपद में डीओडीओ मॉडल पर सीएनजी स्टेशन विकसित किए जाने के बाद पहले वहां सिलिंडर के माध्यम से गैस आपूर्ति किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो भविष्य में पाइप लाइन से सभी सीएनजी स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। ताकि आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन

जिले में यहां खुलेंगे
सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सर्किट हाउस से पटवध-सलखन के बीच में एक, सेंधुरिया चोपन से हाथीनाला के बीच में एक, रॉबर्ट्सगंज नगर में एक, एनएच 39 पर लभरी गांव से दुधिचुआ माइंस शक्तिनगर के बीच एक, पिपरी थाना से खाड़पाथर के बीच राजमार्ग किनारे एक तथा बिल्ली रोड से चोपन-वीआईपी रोड और ओबरा जाने वाले मार्ग पर एक सीएनजी स्टेशन खोला जाना है।

मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में सिटी गैस वितरण परियोजना को लागू करने के लिए गेल गैस लिमिटेड को पीएनजीआरबी की तरफ से अधिकृत किया गया है। कंपनी की तरफ से सोनभद्र में छह स्थानों पर और मिर्जापुर व चंदौली में आठ-आठ स्थानों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित किया जाना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इससे तीनों जनपद के लोगों को लाभ होगा। -रणधीर कुमार मिश्र, प्रभारी गेल गैस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें