फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनुसागार में शिशु गृह का नवीनीकरण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। हिंडाल्को रेनूसागर पावर डिवीजन के तत्वावधान में मंगलवार को शिशु गृह नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रेनूसागर के अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव ने शिशु गृह का फीता काट कर शुभारंभ किया। रेनूपावर डिवीजन के कर्मचारी आकाश खत्री ने शिशु गृह के नवीनीकरण पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रबंधन संस्थान में कार्यरत स्थाई व अस्थाई महिला कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुये शिशु गृह में बहुआयामी प्रतिभाओं को निखारने के लिये प्रारंभिक शिक्षा, मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौनों उनके विश्राम व देखभाल के लिये समुचित व्यवस्था की गई है। यह सुविधा महिला कर्मचारियों के छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये उपलब्ध करायी गई है। इस अवसर पर सी एस सिंह, आर पी सिंह, अनिल सिंघानिया, राजेश सैनी, कुमार हर्षवर्धन, रामजतन गुप्ता, वी के वाजपेयी, अनिल कुमार झा, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें