फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखंड से दूर रहने की है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बुद्ध विहार परिसर में उप्र राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मंगलवार की रात मनाई गई। यहां गोष्ठी भी हुई। इसमें कामरेड लालचंद ने कहा कि हमें अपने महापुरूषों के विचारों पर अमल करना चाहिए। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने कहा है कि शासन सत्ता एक ऐसी कुंजी है जिसको प्राप्त कर सभी दुखों से मुक्ति पाई जा सकती है। हमें पाखंड से दूर रहने की जरूरत है। राजाराम ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा पाखंड का विरोध किया। ब्रजभान ने गीत के जरिए संत रविदास को याद किया। समिति के पूर्व अध्यक्ष रवीश कुमार ने कहा कि हमारे शहीद जवानों के कारण माहौल गमगीन है। आरबी कुरील ने बताया कि संत रविदास ने शिक्षा और ज्ञान के बल पर अपने विरोधियों को परास्त किया एवं पाखंड का विरोध किया। अधीक्षण अभियंता इं. सुरेश ने संत रविदास को महान संत बताया। इं. रमेश कुमार, बीके गौतम, राजेंद्र प्रसाद, संत विजय चंद्रा ने भी अपने विचार रखे। सभा में इं. राजेश सिंह, अशोक कुमार, श्रवण कुमार, अतर सिंह, रमेशचंद्र भारती, विपिन आर्या, योगेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद कनौजिया, आरडी प्रसाद, रमेशचंद्र, जय सिंह, संदीप कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता संत विजय चंद्रा एवं संचालन कैलाशनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें