फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंश, उदित प्रथम, पुरूषोतम, प्रखर को दूसरा स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला समूह की ओर से मंगलवार को आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें अंश माथुर और उदित कंशल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुषोत्तम शर्मा व प्रखर पक्षपोर द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में आदित्य बिड़ला समूह के छह विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रावन, खरच, जगदीशपुर, खोर तथा आदित्य बिड़ला हायर सेकेंड्री स्कूल बेरावल और बीकेडीकेबीएम रेणुकूट के प्रतिभागी शामिल हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ एसएन जाजू, क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज, रेणुसागर के प्रधानाचार्य आरसी पांडेय, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट के प्रधानाचार्या डेफनी अंगर व उपप्रधानाचार्य सुधीर कुमार पराशर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के क्विज प्रतिनिधि विनय मुदलियार ने प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका निभाया। इसमें विजेता आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल जगदीशपुर के विद्यार्थी अंश माथुर और उदित कंशल रहे, जिन्होंने अपने सटीक और त्वरित उत्तर तथा आत्म विश्वास से सभी प्रतिभागियों से आगे निकलते हुए प्रतियोगिता जीत लिया। द्वितीय स्थान पर आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रावन के प्रतिभागी पुरुषोत्तम शर्मा तथा प्रखर पक्षपोर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार पराशर के धन्यवाद ज्ञापन से प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें