अनपरा। दि इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स इंडिया की ओर से रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जांचल के विभिन्न परियोजनाओं के अभियंताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक तापीय परियोजना इं दीपक कुमार ने दीप जला कर किया। कहा कि सड़क सुरक्षा से जीवन रक्षा करना आज की आवश्यकता है। कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हर नागरिक को यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक हैै। जर्मनी में सड़क सुरक्षा नियमों को बड़ी शक्ति के साथ लागू किया गया है। जिससे दुर्घटना नगण्य के बराबर होती है। जिससे मानव के जीवन की रक्षा होती है जो कि भारत में अपेक्षित है। गोष्ठी में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर अधिकारियों ने विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर इं मनोज सचान, इं सुरेंद्र प्रसाद, एके गुप्ता, विश्वजीत अरोरा, सर्वेश सिंह, फनीभूषण, आईईआई के मानद सचिव मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अनपरा लोकल सेंटर के मानद सचिव इं मुकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।