सोनभद्र। सदर एसडीएम शादाब असलम ने नगवा के राजस्व निरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी को निलंबित करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद नगवां के राजस्व निरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी कार्य के प्रति संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। अक्सर वह तहसील मुख्यालय से लापता रहते हैं। कहा कि कानूनगो को निलंबित करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।