बीजपुर। परियोजना परिसर स्थित सीआईएसफ कालोनी के पास बरसात में राख को रिहंद बांध में जाने से रोकने के लिए बनाई जा रही दीवार में स्थानीय पहाड़ से तोड़कर अवैध बोल्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहाड़ी से ही लोकल बोल्डर का अवैध खनन करा कर गुणवक्ता विहीन बोल्डर का उपयोग कर परियोजना प्रबंधन को चूना लगाया जा रहा है। परिसर स्थित होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता की जांच क्वालटी कंट्रोल विभाग करती है मगर नाले में लगाये जा रहे लोकल बोल्डर की जांच नहीं की जा रही है। वहीं एनटीपीसी रिहंद के डीजीएम टीएसी देवाशीष मंडल ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस दी गई है जरूरत पडने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन सर्वेयर कमलेश कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।