चुर्क। सदर ब्लॉक के हरहुआ ग्राम पंचायत के मुसही चरका टोला में विद्युत विभाग ने सौभाग्य योजना के तहत लोगों के घरों में मीटर तो लगा दिया लेकिन अब तक उन्हें कनेक्शन नहीं दिया। इससे लोगों को बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गांव के कुंवर, हीरालाल, सीताराम, तेज बाली, सुदामा, रामचरित्र, कल्लू, अरविंद, रामकिशुन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन देने की मांग की है।