ओबरा। अपना दल युवा मंच के तत्वावधान में प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेक्टर नौ में सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गई। मौके पर दयालु ने कहा कि महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले का जन्म महाराष्ट्र में एक किसान परिवार में हुआ था। महिला अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली सावित्रीबाई ने विधवाओं के लिए एक केंद्र की स्थापना की और उनको पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित किया। जिला उपाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि उन्होंने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। युवा मंच जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि कवित्री के रूप में सावित्रीबाई फूले ने दो पुस्तकें लिखीं। इस मौके पर महेश अग्रहरी, महताब आलम, सोनी बानो, विद्या शर्मा, राधिका मौर्य, सुनीता मौर्य मौजूद रहे।