फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरूण अध्यक्ष, छोटेलाल पाठक बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी का चुनाव हुआ। इसमें अरुण कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, छोटेलाल पाठक महामंत्री चुने गए। नरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश द्विवेदी कोषाध्यक्ष, यशवंत गौतम प्रांतीय प्रतिनिधि, ऋषि सोनकर अंकेक्षक निर्विरोध निर्वाचित किये गए चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सभी के निर्वाचन की घोषणा की। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी अपने संगठन की मजबूती के साथ ही ग्राम्य विकास की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं। इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न हो। इस मौके पर शिवनारायण सिंह, राजेश सिंह, रमानाथ शुक्ल, अजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, अश्वनी कुमार, अखिलेश यादव, संजय सिंह, अमरेंद्र कुमार प्रियदर्शी, राजेश द्विवेदी, राज बहादुर सिंह, हरिओम सिंह, प्रमोद कुमार, कमलेश भारती, संजय यादव, विंध्यवासिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें