फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों, बालकों को बताए कानूनी अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश तनवीर अहमद के आदेशानुसार बाल गृह बालक, बाल गृह बालिका, शिशु सुधार गृह राबर्ट्सगंज और जिला कारागार मिर्जापुर में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह के अगुवाई वाली टीम ने सभी जगह व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए। सचिव सुनील सिंह, कारागार अधीक्षक अनिल कुमार राय, डिप्टी जेल नरेंद्र सिंह, आनंद कुमार जायसवाल ने मिर्जापुर जिला कारागार में बंद महिला कैदियों से कारागार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें उनके अधिकार, कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। बाल गृह में अधीक्षिका संध्या, काउंसलर सोनी, लेखाकार राखी, कविता चतुर्वेदी, सुधा देवी, अर्चना तिवारी, समाजसेवी उमेश मिश्रा, सुषमा, राजकुमार आदि ने बच्चों को उनके अधिकार बताए। प्राधिकरण की टीम ने उनसे बालगृह में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें