दुद्धी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रज्ञा मंडल की ओर से खजुरी गांव में सोमवार को हुआ। इसमें गायत्री मंत्रोच्चार किया गया। यज्ञ के जरिए गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान को जन-जन तक पहुचने के उद्देश्य से गायत्री मंत्रो के महत्व को समझाते हुए उन्हें मानव जीवन की सद्बुद्धि व उज्ववल भविष्य की कामना के लिए यज्ञ में आहुतियां दी गयी। लोगों ने बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए डॉ. एचपी गुप्ता व अर्चना गुप्ता ने ग्रामीणों को गायत्री परिवार के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर जीवन मे उतारने का आह्वान किया। यहां जितेंद्र सिंह, राधारमण चौबे, श्याम शंकर गुप्ता, मधु सिंह, गीता देवी, पायल, नीलम सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, कृष्ण कुमार, दीपा रानी, रामख्याल, हुलास यादव, शिवशंकर कुशवाहा मौजूद रहे।