फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में अधूरे है आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आसरा योजना के तहत नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा में 120 आवासों का निर्माण कराया जाना था। लेकिन अब तक महज 60 आवासों का निर्माण ही हो सका है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा है। निर्माण पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था ने 712.94 लाख रुपये का पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है, लेकिन अब तक बजट की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा क्षेत्र के गरीबों, आवास विहीन लोगों को आसानी से आवास मुहैया कराने के लिए आसरा योजना के तहत वार्ड पांच और छह के बीच में आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2017 से शुरू हुए इस निर्माण कार्य के लिए शासन से पांच करोड़ 66 लाख पांच हजार रुपये कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विसेज (सीएंडडीएस) को स्वीकृत किया गया था। इसमें से निर्माण के लिए करीब आधी धनराशि दो करोड़ 83 लाख तीन हजार रुपये आवंटित भी कर दी गई। इस बजट से विभाग महज 60 आवासों का निर्माण ही करा सका। बाउंड्रीवाल आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी भी 60 आवासों के निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। विभाग ने शासन को सात करोड़ 12 लाख 94 हजार रुपये का पुनरीक्षण बजट फिर से तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है, ताकि अधूूरे आवासों के निर्माण के साथ ही अन्य कार्यों को भी पूर्ण किया जा सके। हालांकि करीब एक वर्ष होने को हैं और इस भेजे गए प्राकल्लन पर शासन ने बजट की स्वीकृति नहीं दी है। ऐसे में गरीबों को जल्द सिर छिपाने के लिए आसरा योजना का आवास मिलने की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें