फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा से सिंगरौली तक चल रहे रेलवे के दोहरीकरण कार्य में लगे श्रमिकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इससे पूर्व भुगतान के आश्वासन की अवधि समाप्त होने पर बृहस्पतिवार से एक बार फिर से श्रमिकों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे दोहरीकरण कार्य को भी झटका लगा है। नाराज कर्मचारियों का कहना था कि भुगतान न मिलने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वा से सिंगरौली तक रेल मार्ग के दोहरीकरण के कार्य में लगी कंपनी जीडीसीएल के हड़ताली श्रमिकों ने चार माह से भुगतान न होने को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे पूर्व भी पिछले हफ्ते कंपनी के कर्मचारी व श्रमिक हड़ताल पर चले गए थे। उस दौरान वार्ता के बाद बुधवार तक भुगतान की बात कही गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को भुगतान न होने की दशा में कंपनी के कर्मचारी, श्रमिक व संविदाकारों ने एक बार फिर से हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। श्रमिकों ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से वार्ता और आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई परिणाम नहीं निकल सकता है। ऐसी दशा में वे काम करने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा घर पर उनके परिजनों को भी पैसे के लाले पड़ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा चार माह से भुगतान न होने से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन के दौरान उपेंद्र कुमार यादव, भरत विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, दिनेश कुमार, अवधेश यादव, उदय कुमार, मुलायम सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, लालचंद्र, राणा प्रताप, धर्मेंद्र यादव, चंदन कुमार, रामकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें