फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्नों ने दी नृत्य, संगीत की अद्भुत प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल घोरावल के सभागार में शनिवार को वार्षिकोत्सव गुंजन 2018 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के राजनीति शास्त्र के अध्यक्ष प्रो. कौशल कुमार मिश्र, विद्यालय के प्रबंधक व सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने विद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वामी हरसेवानंद महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम को गति दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद नन्हे छात्र-छात्राओं ने किड्स स्टेट डांस, गरबा माइम, पंजाबी गोविंदा रिटर्न, इंडिया वाले की अद्भुत प्रस्तुति दी। किड्स समूह नृत्य और कव्वाली के माध्यम से साईं की महिमा बताई। प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने अतिथियों सहित सभी का अभिनंदन किया। विद्यालय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां बताई। कहा कि बच्चे ही भविष्य के कर्णधार है। जरूरत है तो सिर्फ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने की। मुख्य अतिथि प्रो. कौशल कुमार मिश्रा ने कहा कि नन्हें बच्चों ने अपने नृत्य, संगीत और वादन कला की विलक्षण प्रतिभा का वह प्रदर्शन दिखाया है, जो अविस्मरणीय रहेगा। कहा कि इस तरह के सृजनात्मक अभिव्यक्ति वाले कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और उसके प्रदर्शन का मौका देते हैं। कहा कि नृत्य और संगीत कला का जो संगम आज देखने को मिला है वह केवल हरसेवानंद स्कूल घोरावल में ही देखने को मिल सकता है। प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की। इस मौके पर प्रधानाचार्य गड़वाघाट सीएस सिंह, बनपुरवा डा. एके चौबे, जगतगंज रचना अग्रवाल, चुर्क एके वर्मा, स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एसके चौबे, आकाश सोनी, पूजा तिवारी, मोतीलाल गुप्ता, कविता चौरसिया, विवेक श्रीवास्तव, शाश्वत गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें