सोनभद्र। दीपावली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को जिला अस्पताल मेें सपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल, मिष्ठान और ब्रेड वितरित किया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम से मुलाकत कर रोगियों को बेेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। फल वितरण में जिला सचिव प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, मोनू विश्वकर्मा, गुलाम यासीन, मुलायम यादव, जुनैद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, संजय जायसवाल, सुरेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।