फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया घोरावल थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड़ ने मंगलवार को घोरावल कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव, पुलिस बैरक की ब्यवस्था, मालखाने का निरीक्षण एवं आवासों सहित साफ सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाएं एवं वांछित अपराधी की गिरफ्तारी करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए है। प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने एवं महिला से संबंधित आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए कहा गया है। एसपी ने आरक्षियों को बीट क्षेत्र में समय-समय पर जाने के निर्देश भी दिया। कार्यालय में सभी अभिलेखों की प्रविष्टियां पूर्ण करने की बात करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें