फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकालकर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। चाचा कालोनी में स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में 58वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। आश्रम परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें वाहन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

अघोरेश्वर महाराज बाबा कीनाराम, अवधूत भगवान राम एवं सिद्धार्थ गौतम राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रभात फेरी में सैकड़ों बाइक सवार जय घोष के साथ चल रहे थे। मुख्य मार्ग से हिंडाल्को कालोनी का भ्रमण करते हुए वापस आश्रम में प्रभातफेरी संपन्न हुई। इसके बाद ध्वजारोहण एवं आरती व पूजन हुआ। महिला मंडल की सदस्यों ने 51 अति निर्धन गरीब महिलाओं को साड़ी व अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया। भजन कीर्तन व प्रसाद ग्रहण वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, आश्रम मंत्री पीके सिंह, गिरजा शंकर सिंह, मदन मोहन, दिलीप सिंह, धनंजय सिंह, राहुल, राकेश मौर्या, धर्मवीर, केशव, विक्रम, आजाद सिंह, मोनू आदि रहे।
चुर्क । सर्वेश्वरी समूह का 58 वां स्थापना दिवश शुक्रवार को स्थानीय नगर में धूमधाम से मनाया गया। सर्वेश्वरी समूह से जुड़े स्थानीय लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। मुख्य अतिथि इलाहाबाद से आए रमाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद हुई गोष्ठी पर समूह से जुड़े लोगों के विकास पर चर्चा हुई। इसमें स्वास्थ्य शिविर लगाने, गरीब बच्चो की पढ़ाई का खर्च, उपासना स्थलों की साफ सफाई आदि मामले पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह द्वारा आठ गरीब बच्चों की मदद की जा रही है। इसमें आगे भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष चंद्र विक्रम शरण शाह, केशव प्रसाद, बसावन गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, देवी पांडे, मनोज कुमार, गोविंद यादव, वीरेंद्र कुमार, गिरी रत्न व रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें