दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिहवी के ग्रामीणों ने पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड की सूची से काटने का आरोप प्रधान, सेक्रेटरी व सप्लाई इंस्पेक्टर के एक बाबू पर लगाया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मिलीभगत से दर्जनों पात्र ग्रामीणों का कार्ड निरस्त कर दिया गया। कोटेदार आवेदन करने के नाम पर धन उगाही भी करता रहा। चंद्रिका, रामविलास, मोहर कुशवाहा, अनिल शर्मा, भागमनी देवी, इंद्रावती, अमरजीत, रामप्यारे, हृदय, परशुराम, रामकेवल, देवबंश व उमाशंकर आदि ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।