फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमपुर में शराब बंदी को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन के ग्राम पंचायत खेमपुर में युवा वर्ग कच्ची शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने के लिए एकजुट होने लगे हैं। शुक्रवार को गांव में बैठक करके लोगों को शराब से बर्बाद हो रही जिंदगी को लेकर जागरूक किया गया। विकलेश, बाबूलाल, नन्हकू राम, रविशंकर ने शराब से होने वाले नुकसान और बीमारी के बारे में बताकर ग्रामीणों को जागरूक किया। लोगों ने सर्वसहमति से अपने गांव में पूर्ण रूप से शराब पीने पिलाने और बनाने पर प्रतिबंध लगाने को निर्णय लिया। इस सहभागिता में ग्राम प्रधान और गांव के संभ्रांत लोगों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में मदन, राजमन, भुनेश्वर, हरिशंकर, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें