फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के विरोध में सीएम को भेजा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 150 और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सौ से कम छात्रों की संख्या होने पर प्रधानाध्यापक पद को समाप्त कर दिया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार का फैसला शिक्षकों के हित के विपरीत है। महामंत्री इंदू प्रकाश सिंह ने कहा कि जब स्कूलों में प्रधानाध्यापक है तब शिक्षा व्यवस्था संपूर्ण रूप से पटरी पर नहीं आ रही है। जब 15 से 25 विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक होगा तो कैसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी यह एक प्रश्न खड़ा हो गया है। ज्ञापन देने में कोषाध्यक्ष श्रीनाथ गुप्ता, प्रमोद, रजनीश श्रीवास्तव, संतोष, अनुभव, अनिरुद्ध यादव, उमाकांत पांडेय, अनीता सिंह, मालिनी मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें