सागोबांध । म्योरपुर ब्लाक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की है। ग्राम पंचायत सागोबांध में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांगोबांध में डाक्टर की तैनाती के बावजूद अस्पताल में वार्डब्वाय ही मरीजों का दवा आदि देते हैं। ग्रामीण राजेश, फौजदार, विनोद कुमार, रामफल, सीताराम व दिनेश ने जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कभी भी उनसे नहीं की है। करीब एक माह पहले उक्त अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।