फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदंब, चिलबिल के लगाए 40 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से रविवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंदूरी में पौधरोपण किया गया। यहां ग्राम प्रधान आरपी मिश्रा की अध्यक्षता में ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी आशीष उपाध्याय सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने कदंब, चिलबिल, बकैन के 40 पौधे लगाए गये। यहां राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना है। इसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। ट्रस्ट के निदेशक आशीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि पौधरोपण करने से ज्यादा जरूरी है पौधों की सुरक्षा करके उन्हें जीवन देना। हमारा लक्ष्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे सुरक्षित तरीके से लगा पाएं और उन्हें सुरक्षित रख सकें। यहां रामानंद तिवारी, अवधेश मिश्रा, बादशाह मिश्रा, रामबहाल गुप्ता आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें