फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल पूर्व गायब बालक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बालक को सात साल बाद रविवार को बरामद किया है। बागेसोती गांव का बबलू कुमार पुत्र राम बदन 2011 में झारखंड के डालटनगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। उस समय बबलू के परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट डालटनगंज में दर्ज करायी थी। इसके बाद 2015 में झारखंड से एक बच्चे की लाश बरामद हुई थी, जिसको बबलू के परिजनों ने शिनाख्त कर उसे अपना बेटा समझकर उसका दाह संस्कार भी कर दिया था। इसी बीच कोन एसएचओ अंजनी मिश्रा को पता चला के बागेसोती से गायब हुआ बालक डालटनगंज से भटक कर कटक उड़ीसा में चला गया है। उसके बाद एसओ ने बबलु कुमार को कटक उड़ीसा से बरामद कर उसके माता पिता को सौंप दिया। अपने पुत्र को पाकर बबलू के माता पिता के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता रामबदन का कना था कि वे अपने बच्चे को मरा जानकर उसका दाह संस्कार तक कर दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें